Tuesday, June 6, 2023
Home
Anni
himachal news
Kullu
सारथी जन कल्याण एजुकेशनल ट्रस्ट ने पौधारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस।
सारथी जन कल्याण एजुकेशनल ट्रस्ट ने पौधारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस।
सारथी जन कल्याण एजुकेशनल ट्रस्ट ने सोमवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण दिवस मनाया। सारथी जन कल्याण एजुकेशनल ट्रस्ट पिछले 4 सालों से पूरे भारत वर्ष में कार्य कर रहा है। जिसके चेयरपर्सन सुनीता मेहता ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हिमाचल के सभी जिलों में जिले के कार्यकारिणी संगठन ने पौधा रोपण किया और स्वच्छता का संदेश दिया।
हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष किशोरी सिस्टा ने जिला कुल्लू में विभिन्न महिला मण्डलों और स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर पौधा रोपण किया।साथ ही उन्होंने अपने आसपास के वातावरण में स्वच्छता बनाए रखने तथा बच्चों को नशे से दूर रहने की हिदायत भी दी। इसके साथ ही जिला कांगडा और हिमाचल के हर जिले में पर्यावरण मनाया गया। ट्रस्ट के चेयर पर्सन ने बताया कि आने वाले समय में हर जिले में कार्य किए जाएंगे और ट्रस्ट को बढ़ावा दिया जाएगा।
Tags
# Anni
# himachal news
# Kullu
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Kullu
Tags
Anni,
himachal news,
Kullu
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment