जिला कुल्लू की सैंज घाटी के ग्राम पंचायत गाड़ापार्ली के नेहरनी शवाड़ा शाक्टी मरोड़ कोटला को जोड़ने वाला शवाड़ा नाला पुल लगभग आठ महीने पहले नदी से बह गया है ।जिसके चलते ग्रामीण अपने जान जोखिम में डाल कर करके नदी पार करके अपने गांव तक पंहुचने को मजबूर है।वहीं वार्ड सदस्य निर्मला देवी पूर्व प्रधान भाग चन्द देवेन्द्र ठाकुर , प्रकाश ठाकुर, हीरा चंद , डोलेराम , राम चंन्द का कहना है कि नदी पर पुल ना होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नदी पार करते समय किसी का भी पैर फ़िसलने से कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। ग्रामीणों को नदी पार करते समय घर के सामान लाने ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने इस बारे में ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है। साथ ही उन्होंने एसडीएम बंजार हेम वर्मा के समक्ष भी अपनी समस्या रख।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.