Thursday, June 1, 2023
Home
himachal
karsog
Mandi
करसोग में खाई में गिरी एचआरटीसी की बस, देवदूत बन पेड़ो ने बचाई सवारियों की जान।
करसोग में खाई में गिरी एचआरटीसी की बस, देवदूत बन पेड़ो ने बचाई सवारियों की जान।
मण्डी जिले के तहत करसोग उपमण्डल में वीरवार सुबह एक एचआरटीसी बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 300 फीट नीचे जा खाई में जा गिरी । हादसा मैंडी-करसोग सड़क पर भनेरा के पास हुआ है।
हादसे के समय बस में चालक व परिचालक सहित करीब 45 लोग सवार थे। जिसमें सभी को हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं। घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा जा रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस व पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची । सबसे पहले घटना स्थल पर स्थानीय लोग पहुंचे और घायलों को सड़क तक पहुंचाने में मदद की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर बस पेड़ से टकराकर नहीं रुकती तो बड़ा हादसा हो सकता था। डीएसपी गीतांजलि ने बताया कि पुलिस घटना स्थल पर भेज दी है। राहत और बचाव कार्य जारी है।वहीं, घटना स्थल पर एचआरटीसी व लोक निर्माण विभाग के खिलाफ लोगों में गुस्सा देखा गया। लोगों ने एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक का घेराव किया। इस दौरान लोगों ने एचआरटीसी व लोक निर्माण विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।लोगों ने आरोप लगाया कि सड़कों की हालत खस्ता है और खटारा बसों को रूटों पर भेजा जा रहा है। जिससे इस तरह के हादसों का खतरा बना रहता है।
Tags
# himachal
# karsog
# Mandi
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Mandi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment