निरमण्ड खण्ड की ग्राम पंचायत सराहन ने चलाया स्वच्छता अभियान। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, August 12, 2021

    निरमण्ड खण्ड की ग्राम पंचायत सराहन ने चलाया स्वच्छता अभियान।




    लीला चंद जोशी।
    ब्यूरो निरमण्ड।
    12 अगस्त।
    विकासखण्ड निरमण्ड की ग्राम पंचायत सराहन के युवा मण्डल दोहरानाला, महिला मण्डल झलेर, स्वंय सहायता समूह पानरी व शरनी ने 01 अगस्त से 15 अगस्त तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सयुंक्त रूप से एक दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया।इस स्वच्छता अभियान के दौरान इन्होंने रास्तों , नालियों व रास्ते के साथ उगी कंटीली झाड़ियों काटा। साथ ही युवा पीढ़ी को नशे के सेवन से बचाने के लिए भांग के पौधों को उखाड़ कर नष्ट किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान प्रेम चन्द ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे व उन्होंने सभी लोगों को गांव को स्वच्छ व साफ - सुथरा रखने की शपथ दिलाई। सभी लोगों ने निश्चय किया कि वे अपने गांव को साफ़ - सुथरा रखेंगे और कूड़े का सही तरीके से निष्पादन करेंगे । इस अवसर पर ग्राम पंचायत सराहन के प्रधान प्रेम चन्द ठाकुर, झलेर वार्ड की वार्ड सदस्या जयवंती,युवा मण्डल प्रधान श्याम लाल, सचिव लाल चन्द, महिला मण्डल की प्रधान रूमा देवी, सचिव रीना देवी, जिया लाल, संदीप, चमन लाल, मोहन लाल, श्याम लाल, कोल राम, दौलत राम,लाल चन्द, आशा देवी, रमना देवी, मुहरतू देवी, शारदा, शकुन्तला, पूनी देवी, शेतु देवी, सवारी देवी, विमला देवी, इंद्रा देवी व अन्य समस्त ग्रामवासियों ने भाग लिया।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.