Saturday, August 28, 2021
आनी उपमण्डल के अमरबाग में भारी बारिश ने बरपाया कहर।
हिमाचल प्रदेश में बीते दो-तीन दिन में हुई भारी बारिश ने खूब तबाही मचाई हैं। प्रदेश में हुई भारी बारिश से करोड़ों का नुकसान होने के साथ-साथ लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला कुल्लू के उपमण्डल आनी के अमरबाग कुशकुटल में बीते रात भारी बारिश होने से बाढ़ आ गई। बाढ़ की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ा टिप्पर भी बह गया और क्षतिग्रस्त हो गया।
इसके अतिरिक्त भारी बारिश के कारण क्षेत्र के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कई घरों पर अभी भी खतरा मंडरा रहा हैं । जिस कारण कई लोग भरी बरसात में खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं ।
Tags
# आनी दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
आनी दर्पण
Tags
आनी दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment