Sunday, August 29, 2021
उपतहसील निथर में डंगा धंसने से जेसीबी हुई हादसे का शिकार, चालक की मौत।
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की उपतहसील नित्थर की ग्राम पंचायत लोट के गौरा में सड़क का डंगा धंसने से एक जेसीबी हादसे का शिकार हो गई । डंगा धंसने से जेसीबी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी । इस हादसे में जेसीबी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक की पहचान ओम चंद पुत्र गंगा राम गांव ग्वाल तहसील चचोट जिला मंडी के रुप में की गई है।
वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और फौरी राहत के तौर पर 10 हजार रुपए की राशि प्रदान की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एंबुलेंस मार्ग गौरा में कार्य करने के दौरान डंगा धंसने से जेसीबी सड़क से करीब सौ मीटर नीचे गिर गई थी ।
Tags
# निथर दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
निथर दर्पण
Tags
निथर दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment