भारतीय महिला क्रिकेट में हिमाचल की दो बेटियों का चयन । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, August 25, 2021

    भारतीय महिला क्रिकेट में हिमाचल की दो बेटियों का चयन ।

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले टी -20 श्रृंखला के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का चयन हो गया हैं।जिसमें हिमाचल की दो बेटियों का नाम भी शामिल हैं । हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ ने प्रदेश महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हरलीन दियोल व रेणुका सिंह का भारतीय महिला वूमन टी-20 टीम में चयन होने पर खुशी जाहिर की है। हरलीन दियोल वर्ष 2019 से भारतीय महिला क्रिकेट टीम में खेल रही हैं, जबकि रेणुका सिंह का पहली बार भारतीय महिला टीम में चयन हुआ है।रेणुका सिंह का जन्म हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रोहडू के पारसा गांव में 2 जनवरी, 1996 हुआ है। 
    रेणुका ने अपनी प्रारंभिक टे्रनिंग धर्मशाला आवासीय महिला क्रिकेट अकादमी से की है। रेणुका सिंह ने वर्ष 2011 में अंडर-19 हिमाचल प्रदेश महिला क्रिकेट टीम से अपने करियर की शुरुआत की थी।इन्होंने सत्र 2018-19 में महिला अंडर-23 टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी व महिला सीनियर चैलेंजर ट्रॉफी में भाग लिया था। 

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.