लझेरी पंचायत के महिला मण्डल रशांडी ने छेडा स्वच्छता अभियान। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, August 12, 2021

    लझेरी पंचायत के महिला मण्डल रशांडी ने छेडा स्वच्छता अभियान।

    अंजना जूली।
    ब्यूरो आनी।
    12 अगस्त।
    विकासखण्ड आनी की ग्राम पंचायत लझेरी के वार्ड रशांडी में महिला मण्डल रशांडी की महिलाओं ने नेहरू युवा केंद्र संगठन कुल्लू के आनी खण्ड के युवा स्वयंसेवी ओमप्रकाश की अगुवाई में सफाई अभियान चलाया। जिसमें पंचायत प्रधान जीत राम और वार्ड सदस्या बबीता देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर महिला मण्डल रशांडी द्वारा बावडी,धोबीघाट व नालियों एवं गांव के आसपास सभी स्थानों की साफ -सफाई की व कूडे कचरे को इकट्ठा करके कचरे के गढ़े में उसका निष्पादन किया गया तथा प्लास्टिक के पैकेट्स और बोतलों का भी उचित निपटान किया गया है।  इस मौके पर युवा
    स्वयंसेवी ओमप्रकाश द्वारा महिला मण्डल की सभी सदस्यों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करवाया गया । इस कार्यक्रम में महिला मण्डल की प्रधान भागमली देवी,सचिव गुड्डी देवी, उप प्रधान डिम्पल ठाकुर, कोषाध्यक्ष बेगमा देवी, निर्मला देवी, आदरू  देवी, कमला देवी , खेमा देवी , कौशल्या देवी, आशा देवी ,सुमित्रा देवी, शांति देवी, लीला देवी,सुरमा देवी, यौज्ञा कुमारी, इन्द्रा देवी, तारा  देवी,सुनारी देवी, सीलू देवी ,कादशी देवी ,पूजा, सुनिता देवी आदि अन्य सदस्यों द्वारा श्रमदान किया गया।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.