नेहरु युवा केंद्र संगठन कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान से विकास खण्ड आनी की ग्राम पंचायत लझेरी के कोट वार्ड के महिला मण्डल बगतोरी द्वारा 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम राष्ट्रीय गान गाया गया। तदोपरांत मुख्य अतिथि ठाकुर दास व प्रेम लाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उसके बाद महिला मण्डल बगतोरी द्वारा राष्ट्रीय गीत गाया गया और अन्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर महिला मण्डल बगतोरी की प्रधान मीना देवी,उप प्रधान भागी देवी, सचिव डोलमा देवी,कोषाध्यक्ष प्रेमलता, सपना, हुमा देवी, जमित्रा देवी, चूडामणी, कृष्णा देवी , रोशना देवी, मीनाक्षी, कल्पा देवी, कमला देवी, लीला देवी, आशा देवी, श्यामा कुमारी, शाकरू देवी, नायकू देवी, सीता देवी, अर्पणा देवी ,कनकू देवी ,कल्पना देवी ,गायत्री देवी, दुर्गा देवी, सुनिता देवी, सुषमा देवी सहित महिला मण्डल की अन्य सदस्यों के साथ- साथ पूरे गांववासी व स्वयं सहायता समूह की सभी सदस्या मौजूद रही।
Sunday, August 15, 2021
Home
Unlabelled
महिला मण्डल बगतोरी ने धूमधाम से मनाया 75वां स्वतंत्रता दिवस ।
महिला मण्डल बगतोरी ने धूमधाम से मनाया 75वां स्वतंत्रता दिवस ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.