एसजेवीएन की रामपुर एचपीएस ने जुलाई माह में सर्वश्रेष्ठ विद्युत उत्पादन कर स्थापित किया नया कीर्तिमान। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, August 2, 2021

    एसजेवीएन की रामपुर एचपीएस ने जुलाई माह में सर्वश्रेष्ठ विद्युत उत्पादन कर स्थापित किया नया कीर्तिमान।

    गब्बर सिंह वैदिक।
    ब्यूरो ब्रो, जगातखाना।
    2 जुलाई।
    सतलुज जल विद्युत निगम विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित करता जा रहा है। वैश्विक महामारी कोविड-19 की विकट परिस्थितियों के बावजूद रामपुर एचपीएस ने गत वर्ष जुलाई 2020 की तुलना में जुलाई 2021 में अधिक विद्युत उत्पादन किया है। जब से परियोजना ने विद्युत उत्पादन प्रारम्भ किया तब से अब तक का यह सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन है। जुलाई 2020 में 333.6951 मिलियन यूनिट की तुलना में जुलाई 2021 में 335.9057 मिलियन यूनिट उत्पादन का सर्वश्रेष्ठ कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके अतिरिक्त इस माह में विद्युत उत्पादन के लिए मशीन की उपलब्धता 100 प्रतिशत रही,जबकि 31जुलाई 2021 तक प्लांट एवेलेबिलिटी फेक्टर ; 110.001 प्रतिशत रहा।
     31जुलाई 2021 को सांय 7 बजे परियोजना प्रमुख मनोज कुमार अपनी धर्म पत्नी अनामिका कुमार एवं समस्त वरि0 अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित कंट्रोल रूम में एकत्रित हुए व इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें । इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए केक काटकर जश्न मनाया गया। परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने इस उपलब्धि को एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने अपने संबोधन में सर्वप्रथम भगवान को धन्यवाद करते हुए पूरे एसजेवीएन प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। जिनके दिशा-निर्देशों से यह संभव हो सका। उन्होंने कहा कि इस सफलता के पीछे एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं अन्य निदेशक मण्डल के मार्ग-दर्शन का बहुत बड़ा हाथ है। उन्होंने बताया कि तमाम विषम परिस्थितियों के बावजूद एसजेवीएन प्रबंधन के समय -समय पर लिए गए उचित निर्णयों एवं दिशा-निर्देशों की वजह से यह उपलब्धि हासिल हो सकी। उन्होने कहा अपने सांझां विज़न – वर्ष 2023 में 5000, वर्ष 2025 में 12000 एवं वर्ष 2040 में 25000 मेगावाट, की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इस अवसर पर उन्होंने परियोजना से जुड़े सभी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं अन्य कामगारों को बधाई एवं शुभकामनांए दी।उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान विद्युत आपूर्ति में रामपुर जल विद्युत गृह ने बहुत अहम भूमिका निभाई है। भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की अनुपालना करते हुए रामपुर जल विद्युत गृह अपने कार्य निष्पादन में सामाजिक दूरी की अनुपालना करने की वजह से कम से कम स्टाफ होते हुए भी यह मुकाम हासिल किया । सभी कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु मास्क एवं सेनिटाइज़र का मुफ्त वितरण किया जा रहा है। कार्यस्थल, वाहन एवं आवासीय परिसर का सेनिटाइजेशन किया जा रहा है। सभी मुख्य द्वारों पर सेनिटाइज़र एवं थर्मल स्केनिंग की सेवाएं उपलब्ध हैं। वाहनों में भी सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर इस संक्रमण से बचाव हेतु उपायों के पोस्टर लगाए गए हैं।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.