नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवम् खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में रविवार को विकास खण्ड आनी की ग्राम पंचायत लझेरी के भझारी युवा मण्डल कोट व महिला मण्डल कोट द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। जिसमें सरकारी ठेकेदार लगनदास ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। उनके साथ गेस्ट ऑफ ऑनर डिपो होल्डर लझेरी (खनाग ) कृष्ण सिंह व वार्ड सदस्या प्रतिभा, पूर्व वार्ड सदस्य
फूला राम, कुले राम, रूमाल सिंह व इन्द्र सिंह मौजूद रहे। इस दौरान युवा मण्डल के सदस्यों द्वारा विभिन्न तरह के खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें हर आयु वर्ग के लिए अलग- अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सौ मीटर दौड, चेयर रेस ,चम्मच दौड, घडा फोड, रस्साकशी, डांसिग चैलेंज इत्यादि खेल गतिविधियां आयोजित की गई और साथ ही साथ महिला मण्डल कोट व बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। उसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा युवा मण्डल और महिला मण्डल के सभी सदस्य एवम् उपस्थित लोगों को खेलों के महत्व के बारे में जानकारी दी और सभी से खेलों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया। आज के इस कार्यक्रम में विजयी रहे सभी प्रतिभागियों को आगामी आने वाले कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा ।
इस मौके पर युवा मण्डल प्रधान संजीव, उप प्रधान टेक सिंह,सचिव राकेश कुमार, सह सचिव महेश्वर, कोषाध्यक्ष रणजीत और स्पोर्ट्स कमेटी व सांस्कृतिक कमेटी के प्रधान प्रदीप कुमार, उप प्रधान हेमराज, सचिव विनोद, सह सचिव रविन्द्र व युवा मण्डल के अन्य तीस सदस्यों व महिला मण्डल कोट की प्रधान कमला देवी, सचिव चम्पा देवी सहित बीस अन्य सदस्यों द्वारा भाग लिया गया।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.