लीला चंद जोशी।
ब्यूरो निरमण्ड।
निरमण्ड खण्ड की ग्राम पंचायत बागा सराहन के महिला मण्डल झलेर ने वीरवार को स्वच्छ्ता अभियान चलाया। नेहरू युवा केन्द्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 01 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे जिले में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा हैं। इस अभियान के तहत महिला मण्डल झलेर की सभी महिलाओं ने गांव के सभी रास्तों को साफ किया व प्राकृतिक रूप से उगी भांग को भी उखाड़ा।
महिला मण्डल की प्रधान रूमा देवी ने बताया कि
महिला मण्डल की सभी महिलाओं ने गांव को स्वच्छ करने के लिए सर्वप्रथम रूपरेखा तैयार की थी जिसके तहत महिलाओं ने पहले गांव के रास्तों, गलियों व मैदान की साफ-सफाई की। इसके बाद भांग उखाड़ो अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतिम सत्र में महिलाओं ने गंदे पानी की निकास नालियों को भी साफ किया ताकि नालियों का पानी किसी भी तरह से बीमारियों को न्योता न दे।उन्होंने बताया कि महिला मण्डल की सभी महिलाएं स्वच्छता अभियान के साथ-साथ अन्य सभी समाजिक गतिविधियों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहती हैं। सभी महिलाओं ने भविष्य में भी स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली । इस अवसर पर महिला मण्डल की प्रधान रूमा देवी,सचिव रीना देवी तथा अन्य सदस्या शकुंतला देवी, रमा देवी, विमला देवी, चवेलू देवी, पूनी देवी, विमला देवी, दसमु देवी, लीला देवी, नींमु देवी, शारदा देवी, इंदिरा देवी, कमलेशा, शेतु देवी आदि उपस्थित रही।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.