किन्नौर जिले के निगुलसरी बस हादसे में सभी मृतकों व ज़ख्मी लोगों, विशेषकर वैदिक बंधुओं - सर्व श्री लोकेंद्र सिंह वैदिक(अ.भा.द. जिला ब्यूरो शिमला व कुल्लू) और श्री गब्बर सिंह वैदिक(अ. भा. द. ब्यूरो ब्रॉ व जगातखाना) के पिता जी स्वर्गीय श्री हुकम चंद जी के प्रति "अखंड भारत दर्पण (ए.बी.डी. न्यूज़)" राष्ट्रीय समाचार पोर्टल के प्रबन्ध निदेशक श्री डी. पी. रावत ने गहरा शोक प्रकट किया है और विनम्र श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि वैदिक परिवार के साथ साथ सम्पूर्ण बाह्य सिराज क्षेत्र आनी-निरमण्ड, बुशहर क्षेत्र ने एक बहु प्रतिभाशाली सज्जन व्यक्ति,पुरोहित,ज्योतिष,तंत्र,मंत्र,यंत्र एवम वैदिक कर्मकांड विशेषज्ञ,आध्यात्मिक व्यक्तित्व खोया है।जिसकी क्षति अपूर्णनीय है।
क्षेत्र इन्हें उनके द्वारा किए गए नेक कार्यों के लिए दीर्घकाल तक स्मरण करता रहेगा। उन्होंने अपने जीवनकाल में अपने निवास "वैदिक कुंज" गांव नालागाई डाकघर पोशना तहसील निरमण्ड जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश में " शिव शक्ति एवम श्रीकालीजी" शक्तिपीठ की स्थापना की है।
Best Digital Marketing Services – Click Here



No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.