Saturday, August 7, 2021
महिला मण्डल मलथा व एनएसएस स्वयंसेवियों ने किया वृक्षारोपण।
लीला चंद जोशी।
ब्यूरो निरमण्ड।
विकासखण्ड निरमण्ड की ग्राम पंचायत दुराह के महिला मंडल मलथा व संजौली महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवी गगन जीत प्रेमी ने अपने गांव में वृक्षारोपण किया। जिसमें करीब 100 से भी अधिक पौधों को ऐसी जगहों पर लगाया गया जहां पर पेड़ पौधे बहुत ही कम संख्या में हैं ।
महिला मण्डल की प्रधान मीना देवी ने महिला मण्डल की सभी महिलाओं को साथ लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। प्रधान मीना देवी अपने क्षेत्र के हर कार्य में सदैव पूर्ण सहयोग करती हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी महिलाओं को वृक्षारोपण का महत्व समझाया । उन्होंने बताया कि पेड़ -पौधों के बिना हमारे जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।अगर पेड़ -पौधों नहीं होंगे तो हमें सांस लेने के लिए ताज़ा हवा नहीं मिल पाएगी। इन्हें बचाने के लिए व आने वाली पीढ़ियों के जीवन हेतु अभी से इसकी पहल करनी बहुत ज़रूरी है।
स्वयंसेवी गगन जीत प्रेमी ने अपनी उम्दा सोच के साथ चिरकाल से हमारे जीवन की रक्षा करने वाली वन संपदा को बचाने के लिए वृक्षारोपण करने का सुझाव रखा। गगन हर क्षेत्र में पूरी लगन व निष्ठा से कार्य करते हैं। इस कार्य में उनके साथ अन्य स्वयंसेवी पवन , बबीशेक अभिषेक , विकास , विक्रम ने भी साथ दिया।
उन्होंने बताया कि अपनी इस संपदा को बचाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा और इसकी शुरुआत हमें अपने घर, गांव से करनी चाहिए।
गगन जीत प्रेमी ने इस मौके पर एक ग्रीन आर्मी का भी निर्माण किया। ग्रीन आर्मी का मुख्य कार्य वृक्ष लगाना,लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना,वृक्षारोपण से संबंधित तरह- तरह के कार्यक्रम कराना हैं।
इसमें वे सभी लोग जुड़ सकते हैं जो हमारी इस अमूल्य संपदा को बचाने के लिए हमेशा खड़े रहना चाहते हैं व इस कार्यक्रम से जुड़ना चाहते हैं।
जो भी व्यक्ति ग्रीन आर्मी का हिस्सा बनना चाहते हैं वे इस 9418887826 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
Tags
# निरमण्ड दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
निरमण्ड दर्पण
Tags
निरमण्ड दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment