Tuesday, August 24, 2021
हिमाचल में 4000 शिक्षकों की भर्ती को कैबिनेट से मिली हरी झंडी।
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शुरू हो गई है ।इस कैबिनेट बैठक में शिक्षा विभाग में चार हजार शिक्षकों के पद भरने को लेकर हरी झंडी मिल गई है । इसमें 1360 पद हायर एजुकेशन में और 2640 पद एलीमेंट्री एजुकेशन में भरे जाएंगे। साथ ही प्रदेश में सभी स्कूल 4 सितंबर तक बंद करने की तैयारी कर ली गई है।
इससे पहले 20 अगस्त को जहां प्रदेश सरकार ने 30 अगस्त तक स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया था, वहीं आज कैबिनेट बैठक में इसे 4 सितंबर तक बढ़ा दिया है। कैबिनेट की बैठक अभी जारी है।इस बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार बंदिशों को बढ़ाने के साथ-साथ कई अन्य अहम फैसले ले सकती है।
Tags
# हिमाचल दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
हिमाचल दर्पण
Tags
हिमाचल दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment