Friday, August 20, 2021
Home
Unlabelled
बंजार में पुलिस ने युवक से बरामद की 3 किलो 80 ग्राम चरस।
बंजार में पुलिस ने युवक से बरामद की 3 किलो 80 ग्राम चरस।
कुल्लू पुलिस ने नशे की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है । पुलिस ने एक युवक से 3 किलो 80 ग्राम चरस बरामद की है। थाना बंजार के तहत पुलिस ने शुक्रवार सुबह बंजार के समीप राता पोहरा में नाका लगाया हुआ था।
इसी दौरान सामने से आ रहा युवक टेक चंद (30) पुत्र ठाकुर दास निवासी रांगचा, बालीचैकी जिला मंडी पुलिस की टीम को देखकर हड़बड़ा गया और भागने की कोशिश करने लगा। व्यक्ति की गतिविधियों पर पुलिस को जब शक हुआ तो उसे पकड़ कर तलाशी ली गई। इस दौरान उसके कब्जे से 3 किलो 80 ग्राम चरस बरामद की गई ।
पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने चरस के साथ युवक को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment