ब्यूरो आनी।
विकासखण्ड आनी की ग्राम पंचायत कुंगश के महिला मण्डल देऊली की महिलाओं ने मंगलवार को वृक्षारोपण किया। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम महिला मण्डल की प्रधान मैना देवी की अध्यक्षता में चलाया गया। महिला मण्डल की सभी महिलाओं ने कोट के साथ लगती खाली जगह पर देवदार के पौधे रोपे ।
महिला मण्डल की प्रधान मैना देवी ने बताया कि जिस तरह आजकल पूरे प्रदेश में भूस्खलन से जनजीवन अस्तव्यस्त हो रहा है, आने वाले समय में ये पौधे जब वृक्ष बनेंगे तो प्राकृतिक सुंदरता बढ़ाने के साथ -साथ भूस्खलन जैसी समस्या से भी हमें बचाएंगे। वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ -साथ महिला मण्डल की सभी सदस्यों ने गांववासियों को कोरोना के प्रति जागरूक कराया व मास्क भी बांटे। साथ ही महिला मण्डल की सभी महिलाओं ने सभी गांववासियों को वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.