Saturday, August 14, 2021
Home
आनी दर्पण
स्वच्छता पखवाड़ा अभियान व स्वच्छ हिमाचल अभियान के तहत महिला मण्डल रोपा ने चलाया स्वच्छता अभियान ।
स्वच्छता पखवाड़ा अभियान व स्वच्छ हिमाचल अभियान के तहत महिला मण्डल रोपा ने चलाया स्वच्छता अभियान ।
नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एंव खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वच्छता पखवाड़ा अभियान व स्वच्छ हिमाचल अभियान के अन्तर्गत महिला मण्डल रोपा द्वारा युवा स्वयंसेवक नेहरू युवा केंद्र कुल्लू विकास खण्ड
आनी ओमप्रकाश की अगुवाई में गांव शाई व रोपा की सम्पूर्ण सफाई की गई। जिसमें सार्वजनिक पेयजल नल शाई, रास्तों,आंगनवाडी परिसर व रोपा गांव की गलियों,नालियों की साफ सफाई की गई । इस मौके पर प्लास्टिक के पैकेट्स इत्यादि को इकट्ठा किया गया तथा अन्य कूडे को जलाया गया। वहीं युवा स्वयंसेवक ओमप्रकाश द्वारा पूरे गांववासियों से आग्रह किया गया कि वे सभी अपने गांव के आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही साथ गांववासियो एवं महिला मण्डल की सभी सदस्यों को कोरोना महामारी के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई व मास्क जरूर लगाने की अपील की गई । इस मौके पर महिला मण्डल की प्रधान गंगा देवी,सचिव छबीला देवी, उप प्रधान चमना देवी, कोषाध्यक्ष कृष्णा देवी,रोशना देवी लीला देवी,जयदासी, निर्मला, मंजू,पिंगला देवी, सरफी देवी,पतू देवी, कुवी देवी,पुनी देवी, तारा देवी, आशा देवी आमकु देवी,पती देवी,मैना देवी, आशा देवी,जमीत्रा देवी,सुनीता देवी, सुमनू देवी, उषा देवी, देवकला, सन्या देवी,हिमा देवी,मनोरमा देवी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।
Tags
# आनी दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
आनी दर्पण
Tags
आनी दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment