Sunday, August 1, 2021
आदर्श युवा मण्डल गाड़ ने धूमधाम से मनाया अपना प्रथम वार्षिक परितोषिक वितरण समारोह।
अंजना जूली।
ब्यूरो आनी।
विकासखण्ड आनी के आदर्श युवा मण्डल गाड़ द्वारा शनिवार को अपना प्रथम वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया।इस कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष कुल्लू पंकज परमार ने बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की व उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत बखनाओ के प्रधान अमित ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अध्यक्ष संजय छोटू ने आदर्श युवा मण्डल गाड़ की वार्षिक रिपोर्ट सभी लोगों के समक्ष रखी एवं जानकारी दी कि आदर्श युवा मण्डल गाड़ द्वारा 1 वर्ष के अंतराल में ही 49 सफल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। युवा मण्डल ने शिक्षा ,स्वास्थ्य, सामाजिक चेतना, नशा निवारण खेलकूद जैसे अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया , जिसमें आदर्श युवा मण्डल गाड़ के बच्चों द्वारा खण्ड स्तर, जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन भी किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे सभी प्रतिभागियों को जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार के हाथों सम्मानित भी किया गया।
जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने आदर्श युवा मण्डल गाड़ के कार्यों को सराहना की व उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह आदर्श युवा मण्डल गाड़ इन नेक कार्यों के प्रयासों को जारी रखेगा।कार्यक्रम मे पंकज परमार, अमित ठाकुर, सुरेश ठाकुर, प्रकाश ठाकुर आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।इस अवसर पर एकता, राजेश, सुरेखा, मीणा,अंकिता, आस्था, रोहित, विवेक,कल्पना शालू, विकास,संजू ,आदि सदस्यों को सम्मानित किया गया।
Tags
# आनी दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
आनी दर्पण
Tags
आनी दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment