किन्नौर में हुए भूस्खलन में 3 शव बरामद,10 लोगों को निकाला सुरक्षित। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, August 11, 2021

    किन्नौर में हुए भूस्खलन में 3 शव बरामद,10 लोगों को निकाला सुरक्षित।

    लोकेन्द्र सिंह वैदिक
    प्रादेशिक ब्यूरो 
    11अगस्त।
    हिमाचल के किन्नौर जिले में एक बार फिर से भूस्खलन की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। भूस्खलन की यह घटना किन्नौर के नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसेरी के समीप बुधवार दिन को लगभग दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास हुई ।भयानक भूस्खलन में 40 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
    मलबे में एचआरटीसी की बस के साथ ही  एक ट्रक और अन्य वाहनों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है ।भारतीय सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं। इस बचाव अभियान के तहत अब तक बस के ड्राइवर और कंडक्टर समेत 10 लोगों को सुरक्षा बलों ने बचा लिया है, जबकि 3 लोगों के शव बरामद हुए है। अभी भी थोड़ा -थोड़ा भूस्खलन हो रहा है, लेकिन राहत व बचाव अभियान भी लगातार जारी है।
    वही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

    No comments:

    Post a Comment