लीला चंद जोशी।
ब्यूरो निरमण्ड।
निरमण्ड खण्ड के मारकंडे युवक मण्डल शलाट और महिला मण्डल शलाट के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष तौर पर ग्राम पंचायत नोर के प्रधान काहन चंद जोशी मौजूद रहे। प्रधान के.सी.जोशी ने वृक्षारोपण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें पजेंडा के साथ लगती वन भूमि पर चीड़ और देवदार प्रजाति के पौधे रोपित किए गए । युवक मण्डल प्रधान देवेंद्र जोशी ने बताया कि इस मानसून में युवक मण्डल के सभी सदस्य वन विभाग के साथ मिलकर वृक्षारोपण में अपना सहयोग करेंगे, और अपने वातावरण को हरा-भरा एवं स्वच्छ रखने के लिए पूरे युवक मण्डल के सदस्य वचनबद्ध रहेंगे। इस मौके पर युवक मण्डल के सदस्य केशव, विजय ,ओमप्रकाश, महिला मण्डल शलाट की सदस्या ज्ञानी देवी ,सुषमा ,धर्मा देवी ,मीना, ईशा, सुनीता, वार्ड सदस्या काकी देवी, प्रधान ग्राम पंचायत नोर के. सी जोशी, उप प्रधान यशपाल आदि मौजूद रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.