प्रदेश सरकार के समक्ष मांगपत्र:-युवा विचारक,चिंतक व समाजसेवी - राणा द वाइपर - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, August 5, 2021

    प्रदेश सरकार के समक्ष मांगपत्र:-युवा विचारक,चिंतक व समाजसेवी - राणा द वाइपर

    गब्बर सिंह वैदिक।
    ब्यूरो ब्रो, जगातखाना।
    5 अगस्त।
    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के निरमण्ड खण्ड की ग्राम पंचायत पोशना से संबंध रखने वाले युवा, राणा द वाइपर सरकार के समक्ष अपनी कुछ मांगे रखना चाहते है । वे बेरोजगारी , नशा, स्वास्थ्य, युवा ,महिला, बच्चों , बुजुर्गों व आवारा पशुओ आदि विषयों की ओर सरकार का ध्यान केंद्रित करना चाहते है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि -
    1) पंचायत स्तर पर हर एक पंचायत के लिए जिम की व्यवस्था की जाए ताकि आज का युवा  स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियों में हिस्सा ले सके ।
    2). हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के साथ-साथ युवाओं को जिम, खेलकूद व मार्शल आर्ट आदि गतिविधियों को जोड़ा जाए।
    3) शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष  ध्यान दिया जाए और बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए ।
    4) अवैध तरीके से बिक रही शराब को पूर्णता बंद किया जाए ।
    5). आवारा पशुओं के लिए पंचायत स्तर पर उचित व्यवस्था की जाए।
    6). स्कूलों में लड़कियों के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जाए । 
    7).  हिमाचल प्रदेश में बॉडीबिल्डिंग, जिम, शो को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दिया जाए ताकि सभी युवा इसमें बढ़-चढ़कर भाग ले सकें।
    8). हर पंचायत में 1-1 स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था की जाए l ताकि लोगों को छोटी -मोटी बीमारियों के ईलाज के लिए दूर-दूर न भटकना पड़े
    9). मनरेगा में काम कर रहे लोगों की दिहाड़ी बढ़ाई जाए |इसे ₹250 किया जाए l ताकि लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सके ।
     10). पंचायत स्तर पर एक लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाए।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.