Wednesday, August 11, 2021
महेंद्र पटेल को भारत मजदूर किसान संगठन ने ब्लॉक रामपुर का अध्यक्ष किया नियुक्त।
लोकेन्द्र सिंह वैदिक।
जिला ब्यूरो कुल्लू, शिमला।
भारत मजदूर किसान संगठन ने महेंद्र पटेल को रामपुर विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष व विजय नेगी को महिला मोर्चा भारत मजदूर किसान संगठन की अध्यक्षा नियुक्त किया हैं। इसके लिए उन्होंने भारत मजदूर किसान संगठन के संस्थापक दिनेश भाटिया व हिमाचल प्रदेश महिला विंग की अध्यक्षा विमल कांता का आभार प्रकट किया हैं जिन्होंने उन्हें भारत मजदूर किसान संगठन के अध्यक्ष का दायित्व दिया है । महेंद्र पटेल का कहना है कि यह संगठन एक ऐसा संगठन है जिसके माध्यम से वे उन लोगों का उत्थान करेंगे जो लोग अभी तक केंद्र सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार की योजनाओं से वंचित रहे हैं। महेंद्र पटेल का कहना है कि उनका लक्ष्य 2024 से पहले सभी ग्राम केंद्र, ब्लॉक व हर पात्र परिवारों को इन योजनाओं का लाभ पहुंचाना हैं। इसके लिए 2022 तक 11000 कार्यकर्ता तैयार करेंगे। ये कार्यकर्ता अपने गांव का सर्वे करेंगे ताकि गरीबी रेखा से नीचे रह रहे सभी लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सकें। उनके द्वारा महिला मण्डलों, युवक मण्डलों सभी कामगार महिला व पुरुषों को केंद्र और प्रदेश की योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा ।
Tags
# रामपुर दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
रामपुर दर्पण
Tags
रामपुर दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment