Friday, August 6, 2021
युवा मण्डल दोहरानाला ने चलाया स्वच्छता अभियान।
लीला चंद जोशी।
ब्यूरो निरमण्ड।
विकासखण्ड निरमण्ड की ग्राम पंचायत बागा सराहन के युवा मण्डल दोहरानाला ने नेहरू युवा केन्द्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तहत 01 अगस्त से 15 अगस्त तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत वीरवार को एक दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें गांव के रास्तों , नालियों की सफाई की गई व रास्ते के साथ लगी हुई झाड़ियों को काटा गया। इसके साथ ही युवा मण्डल ने अवांछनीय रूप से उगे भांग के पौधों को भी नष्ट किया । युवा मण्डल के प्रधान श्याम लाल ने सभी युवाओं को अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर सभी युवाओं ने अपने घर, गांव आदि को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस स्वच्छता अभियान में युवा मण्डल के प्रधान श्याम लाल, सहसचिव भाग चंद व अन्य सदस्य भीम सेन, बलू राम, सतीश कुमार,जिया लाल, टेक चन्द, संदीप, केवल राम, धनी राम, चमन लाल, मोहन लाल, खुशी राम, टीकम राम, महेंद्र, श्याम लाल, दूनी चन्द, चुनी लाल, मनी राम, कौल राम, दौलत राम आदि ने अपनी भागेदारी सुनिश्चित की ।
Tags
# निरमण्ड दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
निरमण्ड दर्पण
Tags
निरमण्ड दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment