चंबा, भाजपा विधायक डॉ जनक राज ने कहा कि भरमौर विधानसभा त्रिलोचन महादेव मंडल में संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया । इस अवसर पर बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा
साहेब के मान सम्मान को उनके जीते जी और मरणोपरांत हमेशा ठेस पहुंचाई है। कांग्रेस ने कभी भी उन्हें वह सम्मान नहीं दिया जिसके वह अधिकारी थे।
जनक राज ने कहा यूपीए-2 शासन के दौरान 2012 में एनसीईआरटी की किताब के एक शर्मनाक चित्र में पंडित नेहरू को बाबा साहेब अंबेडकर को 'कोड़े मारते' हुए दिखाया गया था। बाबा साहेब के सम्मान की बात करने वाले राहुल गाँधी इस अपमान पर चुप क्यों हैं, ये बस घड़ियाली आसूं बहा कर जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं, ये एक फ्लॉप पोलिटिकल ड्रामा है, उससे ज्यादा कुछ नहीं। कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब के सिद्धांतों को कुचला है, आपातकाल लगाकर संविधान के मूल्यों की धज्जियां उड़ाईं, नारी सशक्तिरण को नजरअंदाज किया, न्यायपालिका का अपमान किया। संस्कृत में एक श्लोक है “कुसंगात् कृतमप्यशुद्धं” अर्थात “कुसंगति से किया गया कार्य भी अशुद्ध होता है।” यह खड़गे जी जैसे वरिष्ठ नेता को समझना चाहिए, क्योंकि जिसकी संगति में वो आज कल हैं, वो कई नेताओं के राजनैतिक करियर पर ग्रहण लगा चुका है। कांग्रेस पार्टी अंबेडकर विरोधी, आरक्षण विरोधी और संविधान विरोधी पार्टी है, जबकि भाजपा ने बाबा साहब अंबेडकर की नीतियों का क्रियांवन, उनके उद्देश्यों का संरक्षण और संविधान का संवर्धन करने का कार्य किया है। कांग्रेस ने जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, संजय गांधी, राजीव गांधी के नाम पर देशभर में लाखों स्मारक बनवाए, लेकिन बाबा साहेब अंबेडकर का स्मारक बनाने के लिए कोई प्रयास तक नहीं किया।
Best Digital Marketing Services – Click Here


No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.