कुल्लू (ब्यूरो): मनाली के 5 वर्षीय बालक सक्षम ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा और असाधारण उपलब्धियों के माध्यम से देश का ध्यान आकर्षित किया है। उसने 4 राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं और हाल ही में गूगल मैप पर रिकॉर्ड बनाकर यंगैस्ट मैप जीनियस ऑफ इंडिया का खिताब हासिल किया है। सक्षम किसी भी देश को नक्शे पर केवल 5 से 10 सेकंड में पहचान सकता है, जिससे भूगोल के क्षेत्र में एक नई मिसाल स्थापित हुई है। उसकी इस प्रतिभा की पुष्टि डीसी कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने की है।
विद्वान सक्षम की प्रतिभा की सराहना करते हैं। आमतौर पर इस उम्र के बच्चे केवल कुछ देशों के नाम जानते हैं, लेकिन सक्षम ने नक्शे के जटिल स्वरूप को इतनी गहराई से समझ लिया है कि बड़े विद्वान भी उसकी प्रशंसा करने से नहीं चूकते। डीसी कुल्लू ने कहा कि हर बच्चे में छिपी प्रतिभा को पहचानना और उसे सही दिशा में मार्गदर्शन करना आवश्यक है। यह सक्षम की अद्वितीय प्रतिभा ने स्पष्ट रूप से अपनी क्षमता को सिद्ध किया है। उचित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के माध्यम से बच्चे असाधारण ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। सक्षम जैसे बच्चे न केवल अपने परिवार के लिए, बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए गर्व का स्रोत हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मनाली विंटर कार्निवाल के दौरान सक्षम की सराहना की और कहा कि उन्होंने हिमाचल का नाम पूरे देश में ऊंचा किया है। ऐसे बच्चे राष्ट्र का गौरव होते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार सक्षम को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित करेगी।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.