स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने आज क्षेत्रीय अस्पताल मंडी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को सुलभ व अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में समुचित स्टाफ सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि लोगों को बेहतर उपचार व अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने मंडी में संचालित नशा निवारण केंद्र के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराई से दूर रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने ऐसे युवाओं के उपचार व पुनर्वास के लिए समन्वित प्रयासों पर भी बल दिया।
-
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.