हिमाचल में एक अनोखा और अजीबो गरीब मामला पेश आया है, जिसमें न तो खुशी मनाई जा सकती है और न ही दुख, क्योंकि मामला ही ऐसा है। मामला ऊना जिला का है, जहां एक लड़का शादी के सपने लेकर दूल्हा बन पूरी बारात लेकर अपनी दुल्हन लेने पहुंचा तो वहां न दुल्हन मिली, न परिवार और नहीं दुल्हन के घर का पता। यह शादी भी एक हफ्ते में तय हुई , लेकिन मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब बिचौलिया बनी महिला गायब हो गई।
जानकारी के अनुसार ऊना के चलोला गांव के लडक़े की शादी उसकी चाची ने ही फोन पर सिंगा गांव की लडक़ी से तय करवाई थी। कहा गया था कि एक हफ्ते के अंदर शादी कर लेंगे और आज जब बारात दुल्हन को व्याहने पहुंची, तो सब हैरान रह गए, क्योंकि उन्हें पता चला कि सिंगा में तो किसी के घर शादी ही नहीं हैं। जब लड़के वालों ने सिंगा गांव के लोगों ने दुल्हन की फोटो दिखाई तो लोगों ने कहा ये लड़की उनके गांव की नहीं है। जब इस बारे में फोन पर पंचायत प्रधान से बात हुई, तो उन्होंने बताया की उनके गांव में कोई शादी नहीं हो रही है। इसके बाद हडक़ंप मच गया है। मामला पुलिस तक जा पहुंचा है। फिलहाल दुल्हा और उसका परिवार ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
रिश्ता तय करवाने वाली फरार
शादी की बिचौलिया नारी गांव की महिला मनु पत्नी राजीव भी गाड़ी से उतरी और कहा मैं लडक़ी के घर का पता करके आती हूं। इसके बाद वह अपने पति के साथ गाड़ी में सवार होकर चली गई। जब महिला कुछ देर कर न आई तो बारातियों का माथ ठनका। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। उसके बाद ही कुछ कहना उचित रहेगा।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.