गुर दास जोशी, संवाददाता।
रामपुर बुशैहर,26 जनवरी।
हिमाचल प्रदेश के ज़िला शिमला के रामपुर बुशैहर में बुशैहर कबड्डी संघ रामपुर बुशैहर की बैठक सतलुज कैफे में आयोजित की गई। संघ की अध्यक्षता बुशैहर कबड्डी संघ के अध्यक्ष सुभाष राँझा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि बुशैहर कबड्डी संघ अप्रैल 2025 को राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला वर्ग की आयोजित करवाएगा। टीम का चयन फ्रेंचाइजी के आधार पर किया जाएगा जिसमें खिलाड़ियों का चयन प्रक्रिया बोली के द्वारा किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए पुरुष, महिला वर्ग के जिन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, वे राज्य राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी होंगे। यह प्रतियोगिता बी0 के0 ऐ 0 प्रीमियर लीग के द्वारा करवाई जाएगी। इस प्रतियोगिता में देश एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे। बुशैहर कबड्डी संघ प्रदेश के समस्त फ्रेंचाइजी से अनुरोध करता है कि वह इसके लिए जल्द से जल्द बुशैहर कबड्डी संघ में अपना पंजीकृत करवाए। संघ की बैठक में अनिरुद्ध बिष्ट समन्वयक, दलीप भलुनी महासचिव, सुरेंद्र खून्द कोषाध्यक्ष, संजय नेगी प्रवक्ता, चंद्र बदरेल, महेंद्र नेगी,कामराज राज हस्टा, राजीव चौहान,प्रवेश नलवा,शुभम नेगी,संत राम चौहान एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.