- अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, January 26, 2025

     


    डी.पी. रावत।

    निरमण्ड,25 जनवरी।

    रामपुर निरमंड संगठनात्मक जिले में सहकार भारती की बैठक आयोजित की गई । बैठक में पूरे जिले से सहकार बंधुओं ने भाग लिया । बैठक में सहकार भारती के विषय में कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया गया । बैठक में संगठन के क्रियाकलापों तथा सहकारिता के विषय में 97वें संशोधन और अन्य  विषयों  पर भी चर्चा हुई । बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। विदेश निगम को जिला अध्यक्ष, कुंभी राम को जिला महामंत्री , कीमत राम को जिला संगठन प्रमुख, किरण शर्मा को जिला महिला प्रमुख, यशु नेगी को जिला महिला सह प्रमुख का  दायित्व दिया गया।  बैठक में आशा देवी को निरमंड तहसील महिला  प्रमुख तथा  चम्पा देवी और निशा देवी को  तहसील महिला सह प्रमुख का दायित्व दिया गया  । बैठक में संगठन के विस्तार हेतु सहकारी सभाओं ओर स्वयं सहायता समूहों से संपर्क करने की योजना बनाई गई तथा निर्णय किया गया कि सहकार भारती की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा तथा आगामी छह महीनों के भीतर जिला में तहसील स्तर तक सहकार भारती की इकाइयों का गठन किया जाएगा। बैठक में मातृशक्ति को संगठन से जोड़ने तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के गठन का भी निर्णय किया गया । बैठक में   प्रदेश संगठन प्रमुख  डाo  विवेक वशिष्ठ और प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार  ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा केन्द्र व प्रदेश सरकारों द्वारा  सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों तथा योजनाओं  की जानकारी दी । उन्होंने सहकार भारती के गठन की पृष्ठभूमि के बारे में भी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी । जिला अध्यक्ष विदेश निगम ने संगठन के विस्तार हेतु , सेवा, सम्पर्क और समर्पण पर बल दिया ।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.