हिमाचल में एक रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला ये मामल सामने आया है। मामले में रोहड़ू के एक 80 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी नाबालिग पोती से दुष्कर्म किया।
वहीं, दादा द्वारा अपनी ही पोती के दुष्कर्म करने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। नाबालिग पीड़िता की उम्र 15 साल है। दुष्कर्म की घटना के करीब दो हफ़्तों के बाद पीड़िता के पिता ने इसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी दादा के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, मामला सामने आने पर आरोपी दादा घर से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.
डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि आरोपी के बेटे ने अपने पिता के खिलाफ चिड़गांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि 15 दिसंबर की रात 8:15 बजे के करीब उसकी नाबालिग बेटी अपने दादा के साथ घर के अंदर खाना बनाने गई। इस दौरान दादा ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी दादा ने नाबालिग को किसी को भी कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। 2 जनवरी को उनकी बेटी ने परिवार को बताया कि उसके साथ उसके दादा ने दुष्कर्म किया है। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
पीड़िता की करवाई जा रही मेडिकल जांच
वहीं, एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई जा रही है। हालांकि मामले का खुलासा होते ही आरोपी घर से फरार हो गया है। पुलिस की टीमें आरोपी की धरपकड़ के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है ।
डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया, "दुष्कर्म मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 351(3) और पॉक्सो अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अभियुक्त की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्त में ले लिया जाएगा। "
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.