पुलिस ने ट्रक से बरामद किया 6.64 ग्राम चिट्टा बरामद , पुलिस जवान सहित दो गिरफ़्तार। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, January 3, 2025

    पुलिस ने ट्रक से बरामद किया 6.64 ग्राम चिट्टा बरामद , पुलिस जवान सहित दो गिरफ़्तार।


     हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के बिनौला में ट्रक से 6.64 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। मामले में पुलिस जवान समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 



        जानकारी के अनुसार घटना वीरवार देर रात करीब 12:30 बजे की है, जब सदर थाने के जांच अधिकारी (IO) संदीप कुमार अपनी टीम के साथ गश्त और नाकाबंदी कर रहे थे। ट्रक (HP24C-4303) की चैकिंग के दौरान दो लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है। बिनौला में ट्रक की चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों, कुलदीप कुमार (35) और विशाल ठाकुर (32), दोनों निवासी बिनौला, को गिरफ्तार किया गया।एसपी संदीप धवल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार पुलिस जवान पूर्व में विजिलेंस बिलासपुर में तैनात था और वर्तमान में शिमला पुलिस विभाग में चालक के रूप में सेवाएं दे रहा था। सूत्रों के अनुसार, इस जवान पर पहले भी कार्रवाई की कोशिशें हो चुकी थीं, लेकिन वह हर बार बच निकलता था।


          एसपी ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों पर पुलिस ने कड़ी निगरानी रखी हुई थी, जिसके चलते यह गिरफ्तारी संभव हुई। सदर पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.