अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर :
मेष राशि (Aries) ♈: आज अगर आप थोड़ी कम मेहनत भी करेंगे तो आपको सफलता की प्राप्ति होगी। लाभ के अवसर आएंगे रोजगार बढ़ेगा आज के दिन आपको सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले सोच ले।
वृष राशि (Taurus) ♉: अपने काम को कल पर नहीं डाले। व्यापार में शांतिपूर्वक काम करें धन लाभ की प्राप्ति होगी। आपके शत्रु आपको हानि पहुंचा सकते हैं। बुरी खबर मिलने की संभावना है। आय बनी रहेगी।
मिथुन राशि (Gemini)♊: आज किसी भी प्रकार से जल्दबाजी में धन की लेनदेन ना करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यय होने की संभावना है। आज आप कोई व्यापार के संबंधी यात्रा कर सकते हैं जो की सफल होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। सहकारियों का सहयोग मिलेगा। सट्टे और लॉटरी के चक्कर में ना पड़े।
कर्क राशि (cancer) ♋: व्यापार ठीक रहेगा। वस्तुएं संभाल कर रखें। पारिवारिक लोगो के स्वास्थ्य पर खर्च होने की संभावना है। अपनी वाणी पर संयम रखें। चिंता में वृद्धि हो सकती है।
सिंह राशि (leo)♌: व्यापारी वर्ग को धन लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी। आज के दिन आपके रुके हुए पैसे की प्राप्ति होगी। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी।
कन्या राशि (Virgo)♍: आज आप किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं जिसका लाभ आपको अवश्य मिलेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट में आपके मनोनुकूल लाभ होगा।
तुला राशि (Libra)♎: आज अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धर्म कर्म में रुचि बनी रहेगी। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। कानूनी अर्चन दूर होगी। लाभ के अवसर की प्राप्ति होगी
धन लाभ होगा।
वृश्चिक राशि (scorpio) ♏: आज वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। प्रेम प्रसंग के कार्य में जल्दबाजी न करें। विवाद करने से बचें। आज के दिन आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। लेनदेन को सोच समझकर करें। नकारात्मकता बनी रहेगी।
धनु राशि (sagittarius) ♐: अगर आपकी कोई कानूनी अर्चन चल रही थी तो वह खत्म होगी। घर बाहर खुशी का माहौल बना रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा धन लाभ होने की संभावना है। अगर कोई प्रॉपर्टी के संबंधित कानूनी अर्चन चल रही है तो उसमें बाधा संभव है। जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें आज किसी प्रकार का धन के प्रति या शारीरिक हानि हो सकती है।
मकर राशि (capricorn) ♑: आज के दिन आपको संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना है। प्रॉपर्टी के काम में आपको लाभ हो सकता है। कार्य स्थल पर कोई भी अपमानजनक काम ना करें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। चिंता बनी रहेगी। अगर आप रोजगार प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफल होंगे। जोखिम ना लें।
कुंभ राशि (aquarius)♒: आज के दिन आपको अपनी कीमती वस्तुओं को लेकर ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए ,उन्हें संभाल कर रखें। आज के दिन आप किसी भी तरह की पिकनिक का आयोजन कर सकते हैं। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। विवाद से बचें।
मीन राशि (pisces)♓: आज के दिन आपको धन लाभ होगा। आपके मित्रों का आपके सहयोग प्राप्त होगा। घर बाहर खुशियां बनी रहेगी। जल्दबाजी न करें, हानि संभव है। बुरी सूचना मिल सकती है ,धैर्य रखें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.