Tuesday, May 9, 2023
जुलाई माह में किया जाएगा खण्ड स्तरीय जातरू मेला भावनगर का आयोजन।
खण्ड स्तरीय 3 दिवसीय जातरू मेला भावनगर का आयोजन जुलाई माह में किया जाएगा । यह जानकारी उपमण्डलाधिकारी निचार बिमला वर्मा ने खण्ड स्तरीय जातरू मेले की आयोजन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि पंचायत वासियों सहित खण्ड के लोगों के सक्रिय सहयोग से इस वर्ष मेले का आयोजन भव्य ढंग से किया जाएगा।
बैठक में मेले के उद्घाटन व समापन समारोह में मुख्य अतिथि को आमंत्रित करने को लेकर चर्चा की गई तथा बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले को आकर्षक बनाने के लिए जहां स्थानीय कलाकारों को आमंत्रित किया जाए वहीं मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम,नुकड़ नाटक, खेल प्रतियोगिताएं व अन्य प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएगी। यह भी निर्णय लिया गया कि इस दौरान विभिन्न महिला मण्डलों को भी रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाए।
बैठक में बताया गया कि मेले का मुख्य आकर्षण जहां स्थानीय कलाकार, महिला मण्डलों व सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगें वहीं मेले के अंतिम दिन नशा मुक्त अभियान के तहत मैराथन का आयोजन किया जाएगा जिसमे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक विभिन्न वर्गों के लोग भाग ले सकेंगे। बैठक में मेले के संचालन के लिए विभिन्न कमेटियों का भी गठन किया गया।
Tags
# himachal news
# Kinnaur
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Kinnaur
Tags
himachal news,
Kinnaur
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment