Thursday, May 25, 2023
Home
himachal news
Kullu
कुल्लू की मानवी ने 10वीं कक्षा में 99.14 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान।
कुल्लू की मानवी ने 10वीं कक्षा में 99.14 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान।
,हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित जारी कर दिया है । जिसमें कुल्लू जिले के स्नॉवर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा की छात्रा मानवी ने 700 में से 694 (99.14 प्रतिशत ) अंक लेकर प्रदेश मे पहला स्थान हासिल किया है।
हमीरपुर जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल चूबतरा की छात्रा दीक्षा कथयाल ने 693 (99 प्रतिशत ) अंक लेकर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। हमीरपुर जिले के न्यू इरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल परोल के छात्र अक्षित शर्मा और सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदारान के छात्र आकर्षक ठाकुर ने 692 ( 98.86 प्रतिशत) अंक लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है।
बिलासपुर जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऋषिकेश की छात्रा सिमरन कौर ने 691 (98.71 प्रतिशत ) अंक लेकर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। हमीरपुर जिले के लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल मैहरे की छात्रा पलक ने 690 (98.57 प्रतिशत ) अंक लेकर प्रदेश में पांचवा स्थान हासिल किया है।
Tags
# himachal news
# Kullu
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Kullu
Tags
himachal news,
Kullu
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment