Monday, May 22, 2023
कांग्रेस प्रत्याशी बंसी लाल का मरहोलदड व काथला ग्राम वासियों ने किया भव्य स्वागत।
डी. पी. रावत, ब्यूरो रिपोर्ट आनी।
विधानसभा चुनाव 2022 में आनी विधानसभा चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बंसी लाल रविवार को मरहोलदड व काथला पहुंचे। यहाँ पहुंचने पर गांववासियों ने उनका भव्य स्वागत किया।बंसी लाल ने विधानसभा चुनाव में उनको सहयोग करने के लिए मरहोलदड व काथला गांववासियों का आभार व्यक्त किया और लोगों को आश्वसत किया कि आम जनता की सेवा के लिए वो हमेशा तत्पर रहते हैं।
इसके लिए उन्होंने दलाश मे ग्रामीण बैंक के नजदीक कार्यालय भी खोला है।गांववासियों ने सड़क,पानी व बिजली सहित कई समस्याओं से बंसी लाल को अवगत करवाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वो सम्बंधित विभागों के समक्ष गांववासियों की समस्याओं को उठाएंगे तथा समाधान हेतु सम्बंधित विभागों से आग्रह करेंगे।इस अवसर पर उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सचिव संजू मारकंडे,एससी मोर्चा महासचिव प्रीतम सिंह,वार्ड सदस्य मरहोलदड रमेश,कुम्भदास,विनू सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags
# आनी दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
आनी दर्पण
Tags
आनी दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment