Saturday, May 27, 2023
अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़का कैंटर, चालक गंभीर रूप से घायल।
राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर टापरी के समीप एक कैंटर (HP11-5611) अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा । जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
जानकारी के अनुसार कैंटर टापरी से रामपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान चंगाव नाला के समीप पहुंचते ही अनियंत्रित होकर कैंटर 40 फ़ीट गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के समय कैंटर में चालक अकेला था। चालक की पहचान अनूप कुमार पुत्र केवल सिंह गांव नरोला तह भठियात जिला चंबा के रूप में हुई है।
जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रिकांगपिओ रैफर कर दिया है। वहीं टापरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Tags
# himachal news
# Kinnaur
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Kinnaur
Tags
himachal news,
Kinnaur
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment