Friday, May 26, 2023
Home
Anni
himachal news
आनी के जाबन क्षेत्र में दो लोगों को भालू ने बनाया अपना शिकार, किया लहुलुहान।
आनी के जाबन क्षेत्र में दो लोगों को भालू ने बनाया अपना शिकार, किया लहुलुहान।
आनी क्षेत्र में जंगली जानवरों के हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है । ताज़ा मामले में वीरवार को आनी के जाबन क्षेत्र में भालू ने दो अलग -अलग स्थानों पर दो लोगों पर अचानक हमला बोलकर उन्हें लहुलुहान कर दिया । पहले मामले में आनी के जाबन क्षेत्र का छनोट निवासी श्याम दास (76 वर्ष ) पुत्र जिंदू राम वीरवार दोपहर के समय जंगल में बकरियाँ चरा रहा था, इसी बीच झाड़ियों में छुपे भालू ने उन पर अचानक हमला बोलकर उनको मुँह से बुरी तरह नोच कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना का पता चलते ही स्थानीय ग्रामीण व परिजन फ़ौरन घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने गंभीर रूप से जख्मी श्याम लाल को तुरन्त आनी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया ।
दूसरे मामले में जाबन क्षेत्र में नगाली कैंची के समीप नाले में जंगली सब्जी लिंगड को चुन रहे नेपाली मूल के मजदूर लालू भादर् पुत्र पलवान पर भी झाड़ियों में छुपे भालू ने अचानक हमला बोला और उसे सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में नोचकर बुरी तरह जख्मी कर दिया।
Tags
# Anni
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
Anni,
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment