Wednesday, May 24, 2023
Home
himachal news
Mandi
स्कूल प्रबंधन स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाना करें सुनिश्चित :गिरीश सुमरा
स्कूल प्रबंधन स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाना करें सुनिश्चित :गिरीश सुमरा
उपमण्डलाधिकारी सुन्दरनगर गिरीश सुमरा की अध्यक्षता में बुधवार को स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा बारे उपमण्डल स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई ।
बैठक में सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए कि स्कूल प्रबंधन प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करतेे हुए सभी आवश्यक कदम उठाएं । सभी स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे सहित सुरक्षा ग्रिल तथा स्पीड गवर्नर लगना सुनिश्चित करें । इसके अतिरिक्त सभी चालक-परिचालकों के पास वैध लाइसेन्स सहित वैध कागजात होने चाहिए ।
उन्होंने सभी स्कूलों को इस बारे 10 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा ।
बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, मण्डी , पुलिस अधीक्षक, सुन्दरनगर, खण्ड शिक्षा अधिकारी सुन्दरनगर सहित सुन्दरनगर उपमण्डल के सभी स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित रहे ।
Tags
# himachal news
# Mandi
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Mandi
Tags
himachal news,
Mandi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment