आनी खण्ड के शमशरी महादेव मंदिर मे तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन गुरुवार को पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हो गया। इस धार्मिक आयोजन में नित्थर क्षेत्र के देवता बुढ़ा महादेव. आनी क्षेत्र के पनेऊई नाग.कुई जल देवता. परशुराम ओलवा तथा ढोहवी के सत्य नारायण आदि देवी देवता शामिल हुए। धार्मिक आयोजन के अंतिम दिन कथा वाचक पंडित हरिदत्त शर्मा ने भगवान शिव और श्रीराम ग्रंथ के कुछ विशेष अनमोल अध्यायों का विवरण सुनाते हुए कहा कि धर्म कर्म का हमारे जीवन में विशेष प्रभाव होता है। देवी देवता हमें कैसे सुख समृद्धि देते है। इन् सभी प्रवचनों से कथा का समापन किया। मंदिर कमेटी ने इस महायज्ञ में विभिन्न गाँव से आए देवताओं के कारदारों व सदस्यों को सम्मानित किया। धार्मिक आयोजन में पूर्णाहुति के बाद देवी देवताओ को विधिवत विदाई दी गई। कारदार शमशरी महदेव संतोष ठाकुर ने कहा कि इस महायज्ञ मे मंदिर कमेटी के अलावा क्षेत्र की आम जनता ने भरपुर सहयोग दिया है। धार्मिक आयोजन विधिवत पूरा हुआ है। इस कार्यक्रम में शाकटी मरोल से भी देवता. गूर व पुरोहित शामिल हुए। आयोजन के अंतिम दिन विभिन्न क्षेत्र से आए सैंकड़ों भक्तों ने भागवत कथा का श्रवण किया और भक्तिरस में सराबोर होकर नृत्य भी किया। मंदिर कमेटी व आम जनता की ओर से भक्तों के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई. जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
Thursday, May 25, 2023
शमशरी महादेव मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन सम्पन्न।
Tags
# Anni
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
Anni,
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.