हिमाचल प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमण्ड खण्ड के 15/20 क्षेत्र के तुनन जेठ मेला मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।इसमे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष युपेन्द्र कान्त मिश्रा विशेष अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। ब्रौ मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के पदाधिकारियों,15/20 जोनल ईकाई कांग्रेस,ग्राम पंचायत ब्रौ,पोशना के प्रतिनिधियों ,दर्जनों महिला मण्डलों तथा क्षेत्रवासियों द्वारा बजीरबाड़ी से
लेकर तुनन तक दर्जन से अधिक स्थानों पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह का भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम के विशेष अतिथि युपेन्द्र कान्त मिश्रा ने कहा कि आनी का विकास स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की देन है।युपेन्द्र कान्त मिश्रा ने क्षेत्र की हर समस्या से मुख्य अतिथि को अवगत करवाया।युपेन्द्र कान्त मिश्रा ने धारा सरगा से जिला मुख्यालय कुल्लू के लिए बस सेवा,शाम को रामपुर से तुनन बस,ब्रौ-जगातखाना मे विश्राम गृह निर्माण तथा आसपास की तीन- चार पंचायतों के क्षेत्र को अगले पंचायती राज चुनावों से पूर्व नगर पंचायत बनाने की मांग रखी ताकि इस क्षेत्र का पूर्ण विकास हो सके।विक्रमादित्य सिंह ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा कहा है कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वह आनी विधानसभा क्षेत्र की बड़ी समस्याओं को स्वंय भी विधानसभा मे उठाएंगे ।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लोक निर्माण विभाग में लगभग 50 करोड़ से अधिक के कार्य जल्द शुरू होगें।मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मेला मैदान तुनन के लिए पांच लाख,मंदिर जीर्णोद्धार के लिए पांच लाख,मेला मैदान कशोली को तीन लाख की घोषणा की। युपेन्द्र कान्त मिश्रा ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी एवं समस्त क्षेत्रवासियों की तरफ से मंत्री विक्रमादित्य सिंह बहुमूल्य समय देने के लिए आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य तिथि विक्रमादित्य सिंह, विशेष अतिथि युपेन्द्र कान्त मिश्रा,कांग्रेस प्रत्याशी रहे बंसी लाल, महासचिव सतपाल ठाकुर, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शिमला अतुलशर्मा, एसडीएम निरमण्ड ,बीडीओ निरमण्ड,महासचिव जिला कांग्रेस कुलवंत कश्यप,राज्य सचिव यूथ कांग्रेस अमला कश्यप, किशोरी ,देवराज, शिशुपाल,विकास,अनिल ठाकुर,कुकु नेगी सहित सभी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.