Monday, May 29, 2023
Home
himachal news
मां की ममता हुई शर्मसार कूड़े के ढेर में मिला नवजात का शव,पुलिस द्वारा खंगाले जा रहे सीसीटीवी की फूटेज।
मां की ममता हुई शर्मसार कूड़े के ढेर में मिला नवजात का शव,पुलिस द्वारा खंगाले जा रहे सीसीटीवी की फूटेज।
हिमाचल में एक बार फिर से मां की ममता शर्मसार हुई है। ताजा मामले में जिला शिमला के रोहडू के पोस्ट ऑफिस के बाहर कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्चे का शव मिला है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक नवजात लडक़ा है। पोस्ट ऑफिस के बाहर आसपास के लोग कूड़ा फेंकते हैं और सुबह नगर परिषद के लोग वहां से कूड़ा एकत्र कर ले जाते हैं। सोमवार सुबह के समय जब कुछ लोग सैर के दौरान वहां से गुजर रहे थे, तो उन्हें वहां पर नवजात शव बच्चे का शव देखा , जिसकी सूचना तुरंत उन्होंने पुलिस को दी । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस बारे में छानबीन शुरू कर दी है।
वहीं पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटेज खंगाली जा रही है ताकि दोषियों का पता लगा कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।
Tags
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment