Friday, May 19, 2023
Home
Hamirpur
himachal news
हमीरपुर में रेलवे गेटकीपर के लिए 24 मई को आयोजित की जाएगी भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती।
हमीरपुर में रेलवे गेटकीपर के लिए 24 मई को आयोजित की जाएगी भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती।
गुजरात के अहमदाबाद, भावनगर और राजकोट रेलवे डिवीजनों में रेलवे गेटकीपर के 300 पदों के लिए चैकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड 24 मई को सुबह 10 बजे हमीरपुर के सैनिक विश्राम गृह परिसर में थल सेना के भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती रैली आयोजित करने जा रही है।
जिला सैनिक कल्याण उपनिदेशक स्क्वॉड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया कि केवल थल सेना के भूतपूर्व सैनिकों के लिए आयोजित की जा रही इस रैली में 54 वर्ष तक की आयु के दसवीं पास भूतपूर्व सैनिक भाग ले सकते हैं। भर्ती रैली में चयनित भूतपूर्व सैनिकों को 33 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा और उन्हें रहने-खाने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। प्रतिदिन ड्यूटी का समय 12 घंटे रहेगा तथा उन्हें महीने में चार छुट्टियां मिलेंगी।
उपनिदेशक ने बताया कि भर्ती के इच्छुक थल सेना के भूतपूर्व सैनिकों को अपने साथ डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, एक्स सर्विसमैन आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एसपी द्वारा जारी पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट, दसवीं कक्षा की अंक तालिका और दस पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे तथा उन्हें प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक शुल्क के रूप में पांच हजार रुपये की राशि जमा करवानी होगी।
अधिक जानकारी के लिए उपनिदेशक कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222334 पर संपर्क किया जा सकता है।
Tags
# Hamirpur
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
Hamirpur,
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment