राजकीय उच्च विद्यालय, सिहण में वन विभाग के अधिकारियों द्वारा बच्चों को पर्यावरण सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया और सभी बच्चों ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए भी प्रतिज्ञा ली। विभाग के खण्ड अधिकारी नोक सिंह , वनरक्षक राकेश व उषा ठाकुर ने विद्यालय में कुछ प्रतियोगिताएं भी करवाई । जिसमें भाषण प्रतियोगिता में प्रोमिला ने प्रथम स्थान अंकिता ठाकुर द्वितीय स्थान और रितिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें सुशीला और यश्विनी ठाकुर ने प्रथम स्थान ,विशाल और अंकिता ने दूसरा स्थान तथा पुष्कर चौहान और रितिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में अंकिता ठाकुर ने प्रथम स्थान ,सुशीला ने दूसरा स्थान और विशाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा इन सभी बच्चों को पारितोषिक बांटकर
नवाजा। विद्यालय के मुख्य अध्यापक नरेश धीमान ने सभी वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के नेता हैं। देश का भविष्य इन्हीं के हाथ में है। उन्होंने भी बच्चों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए तथा इस संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कहा। वही स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान रोशन ठाकुर गिरधारी ठाकुर विपन किशोरी लाल निमित्त राम विजय कुमार राजकुमार उत्तम राम का कहना है कि बच्चों को 12 महीने में एक्टिविटी करवानी चाहिए और इसी तरह बच्चे स्टेट लेवल तक पहुंच सके।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.