Sunday, May 21, 2023
Home
Anni
himachal news
Kullu
कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आनी में सुनी जन समस्याएं और उनके जल्द निराकरण का दिया आश्वासन ।
कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आनी में सुनी जन समस्याएं और उनके जल्द निराकरण का दिया आश्वासन ।
20 मई।
डी.पी.रावत।
ज़िला कुल्लू के आन्तरिक सिराज क्षेत्र में उपमण्डल मुख्यालय बंजार में ज़िला स्तरीय बंजार मेला के समापन समारोह में प्रदेश लोक निर्माण विभाग,जल शक्ति विभाग और युवा सेवाएं एवम खेल विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उसके बाद वे
जलोड़ी जोत होते हुए हाटू (नारकण्डा) के लिए रवाना होते हुए आनी में रात्रि भोजन कार्यक्रम के लिए रात पौने दस बजे पहुंचे। यूपेंद्र कांत मिश्रा अध्यक्ष बीसीसी आनी की अगुवाई में विभिन्न पदाधिकारियों बंसी लाल उपाध्यक्ष व पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस,सतपाल ठाकुर महासचिव, किशोरी लाल अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग बीसीसी आनी, प्रवक्ता चंद्रमोहन सूद,
एडवोकेट दलीप जोशी और अनिल आर्या कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी आनी, महेंद्र ठाकुर, संजू मार्कण्डे आदि ने कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह का जलोड़ी जोत पर भव्य स्वागत किया।
आनी पहुंचने पर कांग्रेस पार्टी के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण गृह विभागीय विश्राम आनी में जन समस्याएं सुनी और जल्द ही चरण बद्ध ढंग से उनका निराकरण करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर आनी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार और भारतीय जनता पार्टी मण्डल आनी के अध्यक्ष अमर ठाकुर ने टोपी और मफलर पहनाकर उनका अभिनन्दन करने के बाद क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों के समाधान की मंशा से उनके साथ एक लघु भेंट की। उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विधायक को सभी विकास कार्य में सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर नरेश वर्मा (हि.प्र.से.) उपमण्डल अधिकारी (नागरिक),अधीक्षण अभियन्ता,प्रदेश लोक निर्माण विभाग ग्यारहवां वृत रामपुर बुशैहर तथा अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ साथ नगर पंचायत आनी की अध्यक्षा होमेश्वरी जोशी,संतोष ठाकुर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू व प्रधान ग्राम पंचायत मुहान,कांग्रेस नेत्री चांद ठाकुर,अनुपमा नगर पंचायत आनी की वार्ड सदस्या आदि अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Tags
# Anni
# himachal news
# Kullu
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Kullu
Tags
Anni,
himachal news,
Kullu
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment