Sunday, May 28, 2023
Home
aani
himachal news
Kullu
पंचायत समिति सभागार आनी में पंचायत विकास योजना को लेकर बैठक आयोजित, विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा।
पंचायत समिति सभागार आनी में पंचायत विकास योजना को लेकर बैठक आयोजित, विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा।
उपमण्डल मुख्यालय आनी के पंचायत समिति सभागार में शनिवार को खण्ड पंचायत विकास योजना वर्ष 2023-24 के संदर्भ में बीडीसी अध्यक्षा विजया कंवर की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई ।
बैठक में खण्ड पंचायत विकास योजना वर्ष 2023-24 के तहत होने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। बीडीसी अध्यक्षा विजय कंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा खण्ड पंचायत विकास योजना के लिए 9 थीमो को शामिल किया गया है। जिसमें गरीबी मुक्त व उन्नत आजीविका पंचायत. स्वस्थ पंचायत. वाल हितैषी पंचायत. जल पर्याप्त पंचायत. स्वच्छ एव्ं हरित पंचायत. पंचायत में आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा. सामाजिक रूप से संरक्षित पंचायत . सुशासन वाली पंचायत तथा महिला हितैषी पंचायत आदि थीम शामिल हैं। जिनके क्रियान्वयन के लिए बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने इस योजना के तहत लाईन डिपार्टमेंट के सभी अधिकारियों से आहवाहन किया कि वे अपने अपने विभाग से सम्बन्धित आवश्यक डेटा इस योजना को सुचारु रूप से बनाने हेतू उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें ताकि लोगों के सामाजिक व आर्थिक विकास के साथ- साथ बीडीसी की खण्ड पंचायत विकास योजना के अंतर्गत पंचायतों को आत्मनिर्भर व सक्षम किया जा सके। इस योजना को बनाने के लिए बैठक में सेक्टरल बर्किंग ग्रुप का गठन भी किया गया। जिसमें समिति सदस्यों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया। जो खण्ड पंचायत विकास योजना क्रियान्वयन के लिए समय -समय पर अपना बहुमुल्य योगदान प्रदान करेंगे। बैठक में बीडीसी अध्यक्षा बिजय कंवर के साथ पंचायत निरीक्षक पूर्ण शर्मा. उप निरीक्षक मुकुंद शर्मा.एसडीओ बीएस ठाकुर. सीडीपीओ ईन्द्र सिंह गर्ग.तहसील कल्याण अधिकारी सतीश शर्मा,बीडीसी सदस्य जोत राम प्रबंधक पीएनबी रमेश सागर. प्रधान विनोद ठाकुर जालप् राम ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा पंचायतों के प्रधान व समिति सदस्य मौजूद रहे।
-
Tags
# aani
# himachal news
# Kullu
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Kullu
Tags
aani,
himachal news,
Kullu
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment