Sunday, May 21, 2023
Home
himachal news
spiti
भारतीय महिला आईस हॉकी टीम में खेलने पर तेंजिन सालडोन और रिगजिन डोल्मा को किया सम्मानित।
भारतीय महिला आईस हॉकी टीम में खेलने पर तेंजिन सालडोन और रिगजिन डोल्मा को किया सम्मानित।
आइस हॉकी महिला एशिया और ओसिनिया चैपिंयनशिप वर्ग में भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली दो स्पिति की खिलाड़ियों को अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने सम्मानित किया। थाईलैंड में आयोजित आइस हॉकी महिला एशिया और ओसिनिया चैपिंयनशिप में स्पिति की रहने वाली तेंजिन सालडोन और किन्नौर जिला के षलखर गांव की रहने वाली रिगजिन डोल्मा भारतीय आईस हॉकी की टीम से खेली है। 30 अप्रैल से लेकर 7 मई 2023 तक ये चैंपियनशिप चली। इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने चौथा स्थान हासिल किया है। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने दोनों खिलाड़ियों को आषी पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्पिति क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि पहली बार यहां के खिलाड़ी आईस हॉकी में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे है। हिमाचल प्रदेश में आईस हॉकी को लेकर बच्चों के काफी उत्साह है। ऐसे में इस तरह इन दोनों खिलाड़ियों की सफलता बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि भविष्य में ओर खिलाड़ी स्पिति से निकल कर भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगे और मैडल जीत कर लाएंगे। स्थानीय प्रशासन और प्रदेश सरकार स्पिति में विंटर खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए आधारभूत ढांचा विकसित कर रही है। लोसर सगनम में भी आईस हॉकी का रिंक तैयार किया जा रहा है। आइस हॉकी में भारतीय टीम का हिस्सा रही तेंजिन सेलडॉन ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वह कभी भारतीय टीम का हिस्सा बनेगी । उन्होंने स्पिति आइस हॉकी एसोसियेशन, स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया जोकि पिछले तीन सालों से वहां पर आईस हॉकी का प्रशिक्षण बच्चों को दे रहे हैं। वहीं खिलाड़ी रिंगजिन डोल्मा ने कहा कि उनके कोच अमित बेलवाल ने उनका मार्गदर्शन किया है। उन्होंने आईस हॉकी की ए,बी,सी पूरे स्पिति के बच्चों को सिखाई है। उन्होंने भारतीय टीम में अपने चयन का श्रेय अपने कोच और परिजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि वह अगले साल अवश्य मैडल जीत कर लाएंगे। इस मौके पर आईस हॉकी ऐसोसियेशन के उपाध्यक्ष छेरिंग साक्या, महासचिव कुंगा तंडुप, संगठन सचिव स्कालजंग दोरजे , कोषाध्यक्ष डा. विकास रोपा, स्टोर इंचार्ज सोनम टाक्पा और कार्यकारी सदस्य डा. तेंजिन नोरबू मौजूद रहे।
Tags
# himachal news
# spiti
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
spiti
Tags
himachal news,
spiti
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment