Thursday, May 25, 2023
Home
himachal news
जुड़वा बहनों ने 10वीं कक्षा की मेरिट में 8वां और 12वां स्थान हासिल कर स्कूल और क्षेत्र का नाम किया रोशन।
जुड़वा बहनों ने 10वीं कक्षा की मेरिट में 8वां और 12वां स्थान हासिल कर स्कूल और क्षेत्र का नाम किया रोशन।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगणा की छात्रा मान्या महाजन ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए गए कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में 700 में से 687 अंक प्राप्त कर प्रदेशभर में आठवां स्थान हासिल कर स्कूल, क्षेत्र और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। वही दूसरी बहन मन्नत महाजन ने 700 में से 683 अंक हासिल कर प्रदेश भर 12वां स्थान हासिल किया है। दोनों जुड़वा बहने हैं और पढ़ाई में पहले से ही अव्वल रही हैं। उनकी इस कामयाबी से परिजन, अध्यापक और क्षेत्रवासी बहुत खुश हैं । मान्या + 2 मेडिकल विषय में करने के बाद डॉक्टर बनना चाहती है वही मन्नत इंजीनियर बनना चाहती है। बेटियां अपनी दादी गीता देवी और चाचा-चाची के साथ संयुक्त परिवार में रहती हैं। उनकी माता अरुणा महाजन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। उनके चाचा धर्मेंद्र कुमार और चाची कुसुम लता महाजन दोनों ही गणित के प्रवक्ता है। उन्होंने बताया कि दोनों बेटियों ने प्रदेश की मेरिट में स्थान हासिल कर उनका नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य संजय कुमार और समस्त स्टाफ ने दोनों बेटियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी है।
Tags
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment