दूसरी स्टार नाइट में रहा रमेश ठाकुर, तांतरा बॉयज, किशन वर्मा और सतीश विकी का जलवा,दर्शक झूमे बिना नहीं रह सके। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, May 10, 2023

    दूसरी स्टार नाइट में रहा रमेश ठाकुर, तांतरा बॉयज, किशन वर्मा और सतीश विकी का जलवा,दर्शक झूमे बिना नहीं रह सके।

    9 मई।
    आनी(कुल्लू)
    डी.पी.रावत।
    बाह्य सिराज क्षेत्र के आनी कस्बे में चल रहे जिला स्तरीय आनी मेले की दूसरी स्टार नाइट में सभी स्टार कलाकारों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। 
    रमेश ठाकुर ने हिन्दी,पंजाबी, कुल्लवी लोकगीत ' लोभ लागा तेरे बांकी पड़ोसने..., छाता भूलू तेरे...', आदि गीत गा कर वाहवाही लूटी।
     जबकि तांतरा बॉयज डॉ.संतोष तोषी और बीरबल मुसाफिर की जोड़ी ने 'ओ मेरे यारा एण्डा प्यार ज म्हारा, तेरा मेरा प्यार आड़ीए...', आदि गीत गा कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
    किशन वर्मा ने 'पिंक प्लाजो, बाआई आगे मजनू बेशा रे' गीत गा कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
    आनी के स्टार लोकगायक सतीश विकी ने एक से बढ़ कर एक से गीत के मधुर तरानों के राग छेड़ दिए और दर्शक दीर्घा में समस्त दर्शकों को अपनी आवाज़ के जादू से नाचने पर विवश किया।
    पहली स्टार नाइट के कार्यक्रम में कुमार साहिल और पंकज ठाकुर के नाम।
    पहली स्टार नाइट के कार्यक्रम में कुमार साहिल अपनी आवाज़ के जादू से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।उन्होंने पंजाबी, हिन्दी और हिमाचली लोकगीत गाकर दर्शकों को बारिश में भी नाचने को विवश किया और ठियोग क्षेत्र से सम्बन्धित दिब्यांग गायक पंकज ठाकुर ने हिमाचली, पंजाबी गीत ' कवाटा भाशा.., ठाकुरा रे ..., आदि गीत गा कर समां बांधा।
    सनद रहे कि ज़िला स्तरीय आनी मेले की पहली स्टार नाइट खराब मौसम के चलते आठ मई की शाम आयोजित नहीं हो सकी। प्रथम स्टार नाइट के कार्यक्रमों को 9 मई के दिन आयोजित किया गया।
    दूरदर्शन व आकाशवाणी केन्द्र शिमला कई प्रस्तुतियां दी चुके निरमण्ड क्षेत्र के लोकगायक हीरा लाल जोशी ने बांधा समां।
    इसके अतिरिक्त कई स्थानीय लोक गायकों सहित स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की विभिन्न प्रस्तुतियां दे कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

    No comments:

    Post a Comment