Thursday, May 4, 2023
Home
himachal news
kangra
जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा 8 मई को किया जाएगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।
जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा 8 मई को किया जाएगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा 8 मई को उपमण्डल शाहपुर की हारचकियां तहसील के तहत लपियाणा के वन विश्राम गृह में एक दिवसीय निशुल्क एकीकृत चिकित्सा शिविर का आयोजन करने जा रही है। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया सोमवार 8 मई को प्रातः 10 बजे इस शिविर का शुभारंभ करेंगे। कांगड़ा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित यह शिविर प्रातः 10 से सायं 4 बजे तक लगेगा।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा के सचिव ओपी शर्मा ने बताया कि इस शिविर में रक्तदान, चिकित्सा जांच, आयुष विभाग द्वारा चिकित्सा जांच, महिला रोग जांच, दिव्यांग शिविर, प्रदर्शनियां, दिव्यांगजनों के सहायतार्थ सहायक उपकरणों का वितरण तथा निशुल्क दवाईयां भी वितरित की जाएंगी।
इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कांगड़ा के सहयोग से मेडिकल दिव्यांगता जांच कैंप का आयोजन भी किया जाएगा, जिसके लिए पात्र व्यक्तियों को लोक मित्र केंद्र में यूडीआईडी की वेबसाइट पर पंजीकरण करवाना आवश्यक होगा। इस शिविर में पंजीकृत दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण वितरण किए जाएंगे। शिविर में लोगों की जानकारी के लिए अन्य जागरूकता अभियान तथा विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जाएगा।
उन्होंने लोगों से शिविर में बड़ी संख्या में आकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
Tags
# himachal news
# kangra
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
kangra
Tags
himachal news,
kangra
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment